PDF फ़ाइलें ऑनलाइन मर्ज करें — बिना अपलोड किए
कई PDF को एक फ़ाइल में जोड़ें। फ़ाइलें खींचकर डालें, सही क्रम में लगाएँ और कुछ ही सेकंड में जुड़ा हुआ दस्तावेज़ डाउनलोड करें।
फ़ाइलें आपके अपने कंप्यूटर पर, ब्राउज़र के अंदर जुड़ती हैं — वे कभी किसी सर्वर से होकर नहीं गुज़रतीं। नतीजे पर कोई वॉटरमार्क नहीं।
कई PDF को एक फ़ाइल में कैसे जोड़ें
अपने PDF ड्रॉप एरिया में खींचें या "फ़ाइलें चुनें" पर क्लिक करें। हर फ़ाइल एक सूची में दिखती है, जहाँ आप उसे ऊपर-नीचे करके अंतिम क्रम तय कर सकते हैं। क्रम ठीक हो जाए तो "मर्ज करें और डाउनलोड करें" पर क्लिक करें — सभी पेज क्रम से एक ही PDF में मिल जाएँगे।
PDF मर्ज करना तब काम आता है जब सामने वाला एक ही फ़ाइल माँगे: अदालत की फ़ाइलिंग अपने annexures के साथ, CA के लिए महीने भर के बिल, नौकरी के आवेदन के साथ बायोडाटा और सर्टिफ़िकेट, या कई लोगों के लिखे रिपोर्ट के अध्याय।
PDF कहीं भेजे बिना जोड़ें
मर्ज कहें, जोड़ना कहें या combine — ज़्यादातर टूल यह काम आपके दस्तावेज़ अपने सर्वर पर अपलोड करके करते हैं। RoseLab यह काम आपके ब्राउज़र टैब में करता है, इसलिए कॉन्ट्रैक्ट, मेडिकल रिकॉर्ड या बैंक स्टेटमेंट आपकी मशीन पर ही रहते हैं। कुछ इंस्टॉल नहीं करना, और आख़िरी फ़ाइल पर कोई वॉटरमार्क नहीं।
अगर किसी PDF पर पासवर्ड है, तो टूल पासवर्ड माँगता है और मर्ज से पहले आपके कंप्यूटर पर ही उसकी अनलॉक कॉपी बना लेता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कई PDF को एक फ़ाइल में कैसे मिलाएँ?
फ़ाइलें जोड़ें, तीरों से उनका क्रम लगाएँ और "मर्ज करें और डाउनलोड करें" पर क्लिक करें। नतीजा आपके चुने क्रम में एक ही PDF होगा।
क्या PDF मर्ज करना मुफ़्त है?
हाँ, मुफ़्त प्लान में रोज़ कुछ फ़ाइलें मर्ज कर सकते हैं। पेड प्लान में रोज़ की कोई सीमा नहीं।
क्या मेरी फ़ाइलें अपलोड होती हैं?
नहीं। मर्ज आपके ब्राउज़र में होता है और फ़ाइलें आपके कंप्यूटर से बाहर नहीं जातीं।
क्या मर्ज हुए PDF पर वॉटरमार्क आता है?
नहीं। आख़िरी फ़ाइल में सिर्फ़ आपके पेज होते हैं।
क्या पासवर्ड वाले PDF मर्ज हो सकते हैं?
हाँ। आपसे पासवर्ड पूछा जाएगा, फिर मर्ज से पहले आपके कंप्यूटर पर ही अनलॉक कॉपी बनाई जाएगी।